
चंद्रयान-3 :- चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर आगे बढ़ रहा है. प्रज्ञान रोवर को लेकर सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर अपने स्थान से 3 मीटर आगे स्थित 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे में आ गया. अंतरिक्ष एजेंसी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “27 अगस्त, 2023 को रोवर को अपने स्थान से 3 मीटर आगे स्थित 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला. रोवर को पथ पर वापस लौटने का आदेश दिया गया. यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.
Tweet:-
चंद्रयान-3 मिशन: 27 अगस्त, 2023 को रोवर को अपने स्थान से 3 मीटर आगे स्थित 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे का सामना करना पड़ा। रोवर को पथ पर वापस लौटने का आदेश दिया गया। यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है: ISRO pic.twitter.com/ziftxSPhcn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2023