
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश होने के बाद तेज बारिश दौर थम गया था। लेकिन आज फिर बदरा छाने वाले हैं। हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में अभी भी बारिश हो रही थी। लेकिन छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। मानसून पर लगा ब्रेक हट गया है। आज भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश की गतिविधि में उतार-चढ़ाव है। फिलहाल, कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिनों गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। इसके बाद कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई। इससे लोगों की गर्मी से राहत मिली। आज रायपुर में बादल छाए हुए हैं। वहीं आज शाम को राजधानी में गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। यहां की अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।