
चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की।https://youtu.be/DLA_64yz8Ss
प्रसारण के दौरान वैज्ञानिकों की टीम चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग में जुटी रही. चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर हर तकनीकी पहलू पर काम किया गया. इसरो ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से दर्शकों को बताने की कोशिश की कि किस तरह से चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को चांद की कक्षा में शामिल होने के लिए उड़ान भरी. इसके बाद वह 5 अगस्त को चांद की कक्षा में शामिल हो गया. इसरो लगातार अंतिम पलों तक चंद्रयान पर अपनी नजर बनाए रहा. आप ISRO के यूट्यूब चैनल पर जाकर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं।