
कहते हैं भूत और पेड़ का अटूट रिश्ता होता है। अक्सर आपने पेड़ों के आसपास भूत-प्रेतों के मंडराने की कहानियां सुनी हैं। कुछ इसी तरह का एक किस्सा इन दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। जहां एक महिला ने रात में अचानक अपनी बालकनी से पेड़ पर लटके एक ‘भूत’ को देख लिया। जिससे डर कर वह रातभर हनुमान चालीसा पढ़ने लगी। सुबह जब वह वापस से बालकनी में गई तो नजार देखकर हैरान हो गई। उसने देखा कि वहां एक नाइटी सूख रही थी। महिला ने अपने साथ घटी इस घटना का जिक्र एक वीडियो के जरिए किया है।
सोशल मीडिया के दौर में कई ऐसी वीडियो और तस्वीरें सामने आती हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों को हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों ट्रेंड कर रहा है जिसमें एक महिला कहती है कि एक रात उसे नींद आ रही थी, वह जैसे ही बालकनी में गई उसके होश फाख्ता हो गए। वहीं खड़े-खड़े उसने देखा कि उसके घर के सामने पेड़ की शाखा पर एक अजीब सी चीज लटकी हुई है। इसे देखने के बाद वह महिला डर गई, उसे लगा कि यह किसी की आत्मा है। वह डर के मारे अंदर भाग गई। अगले दिन, वह बाहर आई और उसे अपना देखा की पेड़ की शाखा पर एक नाइटी लटकी दिखी, जिसे उनसे भूत समझ लिया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
अनिरुद्ध जोशी नाम के एक्स अकाउंट से महिला का वीडियो शेयर किया गया है। महिला की मानें तो उसे रात में नींद नहीं आ रही थी। उसने कुछ देर बालकनी में घूमने का फैसला किया है। तभी वह बालकनी में चली गई। लेकिन वहां उन्होंने जो दृश्य देखा उसे देखकर वह हैरान हो गई हैं। महिला ने कहा बालकनी के सामने पेड़ पर उसे भूत दिखाई दिया। जिसके बाद 10-15 बार हनुमान चालीसा पढ़ी होगी।
कहानी यही तक खत्म नहीं होती है। सुबह वह हिम्मत करके बालकनी में चली गई। लेकिन वहां उसने जो दृश्य देखा उसे देखकर उसकी हंसी छूट गई। उसे बीती रात को घटी घटना पर गुस्सा भी आया। वीडियो में महिला कहती हुई नजर आ रही है कि एक महिला ने अपनी नाइटी को अजीब तरह से सूखा रखा है। उन्होंने नाइटी पर हैंगर लगाया और उसे पेड़ पर लटका दिया। रात में महिला को सिर्फ नाइटी दिखी, हैंगर नहीं। तो महिला को लगा कि ये कोई भूत है। वीडियो में महिला ने पूछा कि क्या कोई इस तरह नाइटी सुखाता है।