
हरियाणा के कैथल में एक महिला ने जननायक जनता पार्टी के विधायक ईश्वर सिंह काे सरेआम थप्पड़ मार दिया। विधायक के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की भी की। विधायक ईश्वर सिंह चीका क्षेत्र के गांव भाटिया में घग्गर नदी का बांध टूटने के बाद गांव में भरे पानी से पैदा हुए हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विधायक से सवाल किया कि 5 साल बाद अब क्या लेने आए हो? बता दें कि JJP हरियाणा की सरकार में भाजपा की साझेदार है। विधायक ईश्वर सिंह गुहला बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और इसी दौरान गुस्साई एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब विधायक वहां मौजूद लोगों से बात कर रहे थे तभी एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर रहे हैं तभी वहां सामने खड़ी एक महिला किसी बात पर गुस्सा हो जाती है और उन्हें थप्पड़ मार देती है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें घेरे में ले लेते हैं। बता दें हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। जानकारी के मुताबिक, घग्गर नदी में आई बाढ़ की वजह से गुहला विधानसभा क्षेत्र के भाट उफान के कारण विधायक ईश्वर सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे और भाटिया गांव में ऐसे हालात को लेकर महिला नाराज थी। वहीं विधायक ने न्यूज एजेंसी से कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए गए थे, लेकिन बंधा (छोटा बांध) टूटने की वजह से गांव में जलभराव हो गया। इससे नाराज महिला और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
#WATCH | Haryana: In a viral video, a flood victim can be seen slapping JJP (Jannayak Janta Party) MLA Ishwar Singh in Guhla as he visited the flood affected areas
"Why have you come now?", asks the flood victim pic.twitter.com/NVQmdjYFb0
— ANI (@ANI) July 12, 2023