
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के 37 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है लेकिन इस भर्ती की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस में सिपाही रैंक के अब 52 हजार से अधिक पदों पर भर्ती जाएगी। इसके अलावा जेल वार्डर के 2,833 एवं आरक्षी नागरिक पुलिस के 521 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है। इस तरह कुल 62,424 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इसके अलावा पुलिस भर्ती बोर्ड ने पिछले कुछ सालों में की गई भर्तियों का विवरण भी साझा किया है। जिसके अनुसार बोर्ड ने 2017-2023 तक विभाग के विभिन्न पदों पर 1,54,000 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया है। अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाने वाला है। 15 जुलाई तक कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जेल वार्डर के 2,833 एवं आरक्षी नागरिक पुलिस के 521 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है। इस तरह कुल 62,424 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इसके अलावा पुलिस भर्ती बोर्ड ने पिछले कुछ सालों में की गई भर्तियों का विवरण भी साझा किया है। जिसके अनुसार बोर्ड ने 2017-2023 तक विभाग के विभिन्न पदों पर 1,54,000 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया है।