
बिलासपुर में एक बर्तन व्यवसायी की उसके ही जीजा ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई थी। इसी बीच सोमवार को उसके भाई और पति में फोन पर ही विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी का भाई अपने जीजा के घर पहुंच गया। वहां दोनों के बीच लड़ाई और चाकूबाजी हो गई। इसमें बर्तन व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि उसका जीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस हिरासत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देवनंदगर नगर फेस-2 निवासी अजय शर्मा (45) पुत्र चुन्नीलाल बर्तन व्यवसायी था। वह अपनी पत्नी, बच्चों और भाई विजय शर्मा के साथ रहता थ। उसकी बहन ने करीब चार-पांच साल पहले मोहल्ले में ही रहने वाले संजीव वाजपेई (38) से लव मैरिज की है। बताया जा रहा है कि आरोपी संजीव की पत्नी करीब एक माह पहले पति से झगड़ा होने के बाद मायके अपने भाई के पास रहने के लिए चली गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां पति-पत्नी में समझौता हो गया, बताया ज रहा है की इसी बीच सोमवार को अजय शर्मा और उसके जीजा संजीव बाज पेई की फोन पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो अजय अपने जीजा क़े घर पहुंच गया। वहां दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी संजीव ने अजय के सीने में चाकू मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजीव के भी पेट, गले और सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसका उपचार जारी है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।