
बिलासपुर। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम पर एफआईआर दर्ज हो गया है। किसान को धमकी देकर जमीन कब्जे की कोशिश करने के मामले में ये कार्रवाई की गयी है। मोपका चौकी थाना (सरकंडा) में 506 के तहत FIR दर्ज की गयी है। 2 दिन पहले जमीन विवाद को लेकर शेरू असलम के द्वारा किसान को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भी नोटिस जारी करते हुए शेरू असलम से जवाब मांगा था। और कलेक्टर को मिली शिकायत पर उन्होंने एसडीएम को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। अब पुलिस ने भी शेरू असलम पर अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही कलेक्टर ने निगम कमिश्नर को यह जांच करने के निर्देश दिए थे कि उक्त जमीन में कहीं अवैध विकास तो नहीं हो रहा है। पुलिस ने पूर्व में मामले में केवल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर औपचारिकता निभा दी थी। इस समय एसपी संतोष सिंह अवकाश पर थे। पर अब अब एसपी संतोष सिंह के अवकाश से वापस आने के बाद उनके निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने शहर अध्यक्ष शेरू असलम पर धारा 506 के तहत धमकाने का अपराध दर्ज कर लिया है। 22 तारीख को मोपका की एक जमीन पर हुए विवाद के बाद कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने किसान को धमकाते हुए कहा था कि ‘जिलाध्यक्ष हूं उठा कर ले जाऊंगा’।