
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बस्तर दौरे पर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट में चर्चा के दौरान कहा की बस्तर में 12 की 12 विधानसभा सीट वापस लाना आसान नहीं होगा। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पिछले चुनाव में बस्तर के मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों पर भरोसा दिखाया था, इस विश्वास को बनाए रखने की जिम्मेदारी अब हम सभी की होगी।
सिंहदेव ने कहा कि चुनाव के पहले किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में लेना भूल होगी। यह कह देना कि सारी की सारी सीट जीतेंगे ऐसा असंभव तो नहीं है पर इसके लिए सभी को संयुक्त रुप से काम करना होगा। ऊपरी स्तर के नेताओं से लेकर संगठन व जमीनी कार्यकर्ताओं को मिलकर यह लड़ाई लडऩी होगी। सर्व आदिवासी समाज के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर कहा कि सर्व आदिवासी समाज यदि अपने प्रत्याशी उतारते हैं तो भी हमें तैयारी के साथ मैदान में जाना होगा।
समाज से बातचीत कर उनका भरोसा जीतने का प्रयास भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे यहां कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण सम्मेलन में सम्मिलित होने आए हैं। इस दौरान वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल, भावना और काम करने की तैयारी को परखने का प्रयास करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को अपनी बात नहीं रख पाते हैं, पर 45 मिनट की कक्षा में शिक्षक यदि 40 मिनट पढ़ाता है तो पांच मिनट प्रशिक्षुओं को भी अपनी बात रखने का समय रहता है। इतने समय में सबसे बात करना संभव नहीं है पर कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भी समझने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों को गाली देना, देश को तोडऩा और धर्म के नाम पर विभाजन करना हिंदुत्व नहीं है। आचार्य प्रमोद ने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआइ भाजपा का छिपा हुआ संगठन बन गया है। जिस तरह भाजपा के लिए आरएसएस और विहिप काम करते हैं, वैसे ही ईडी और सीबीआइ कर रहे हैं। जनकल्याण के रास्ते पर चल रही सरकार : वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि छत्तीसगढ़ आने का मौका पहली बार मिला है।
गांव की संस्कृति, भारत की संस्कृति मानी जाती है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार जनभावनाओं के कल्याण के रास्ते चल रही है। यहां गोबर खरीदी की जा रही है। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। जिस तरह का माहौल देश में है, उससे छत्तीसगढ़ थोड़ा अलग है। छत्तीसगढ़ की सरकार और अधिक काम करें।