
आपने दुनिया में कई अजीब चीजें देखी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी समुद्र के बीचों-बीच बसा हुआ कोई पूरा गांव देखा है? जी हां, दुनिया में एक ऐसा देश है जहां लोगों ने समुद्र के बीचोंबीच एक पूरा गांव बसा लिया है। चीन में एक पूरा गांव समुद्र के बीच में बसा है। हैरानी की बात यह है कि यह गांव एक तैरती हुई नाव पर बना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन तैरते घरों की संख्या 2000 से भी ज्यादा है। चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के निंगडे शहर में हजारों लोगों की एक बस्ती पानी में तैरती हुई देखी जा सकती है। यह दुनिया की एकमात्र जगह है जो समुद्र के ऊपर रहने के लिए बनाई गई है। यह बस्ती एक या दो साल पुरानी नहीं, बल्कि 1300 साल से अधिक समय से बसी हुई है।
दरअसल, 700 ईस्वी में शासकों के अत्याचार के कारण वे यहां आकर बस गए थे। 1300 साल पहले इन मछुआरों के पूर्वज शासकों से परेशान होकर समुद्र में आकर बस गए थे। तभी से लोग यहां रह रहे हैं। तांग राजवंश ने 700 ईस्वी में चीन पर शासन किया था। टांका समूह के लोग वहां के शासकों के अत्याचार से त्रस्त थे। बढ़ते उत्पीड़न के कारण इन लोगों ने समुद्र में ही रहने का फैसला किया.