
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ मोबाइल फोन बात करते हुए, बस का चलाना बड़ी दुर्घटना का सबब बन गया। बता दें, रायगढ़ से लैलूंगा सवारियों से भरी बदन बस दर्रीडिपा रेलवे पुलिया में टकरा कर दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें 26 यात्री घायल हो गए, इनमे से बस के केबिन में बैठे 6 यात्री की हालत बेहद गंभीर बताया जा रहा है। यह घटना रायगढ़ जिले के दर्री डीपा के पास हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 6 यात्रियों को रायगढ़ रिफर किया गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बस के नियंत्रण खो देने और पुल से टकरा जाने से 20 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रायगढ़ जिले के दर्री डीपा के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, कुल 20 से अधिक लोग घायल होने की आशंका जताई जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। वहीं, एसडीओपी दीपक मिश्रा ने इस बारे में बताया कि, “कुल 26 लोग घायल हैं, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।” जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ से लैलूंगा जा रही बदन बस क्रमांक सीजी 13 ए बी 7596 का घरघोड़ा दर्रीडीपा के रेलवे पुल पर हादसा का शिकार हो गया। बस में सवार यात्रियों के बताए अनुसार, चालक फोन में करते हुए बस चला रहा था। जैसे है बस पुलिया से टकराई ड्राइवर ने स्टेरिंग जाम हो गया ऐसा बोलकर बस छोड़कर मौके से भाग गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस हादसे में 26 यात्री जख्मी हो गए, जबकि इनमें से 6 यात्री बुरी तरह से घायल है। जिन्हे आरंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाने की कवायद की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से लेकर पुलिस के मुताबिक घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, अब तक घायलों में सुनीता राठिया, नरेश राठिया, राधा, राधिका, निर्मान्ति, दुर्गेश्वरी को केजीएच अस्पताल रायगढ़ भेजा गया है। इस तरह की यह 1 महीने के भीतर 2 बड़ी दुर्घटना हुई है।