
तैयारियों पूरी शुभ घड़ी का इंतजार= उमेश साहू
अम्लेश्वर। भक्त माता कर्मा की 1009 वी जयंती पर तहसील स्तरीय विशाल करमा महोत्सव और सामूहिक आदर्श विवाह का कार्यक्रम 19 और 20 अप्रैल को अमलेश्वरडीह में संपन्न होगा। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
ओम प्रकाश साहू अमलेश्वर पालिका उपाध्यक्ष ने बताया कि भक्त माता कर्मा की 1009 वी जयंती पर विशाल कर्मा जयंती और आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें 19 अप्रैल शनिवार तेल माटी, चूल माटी, कलश यात्रा, महिला सम्मेलन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 20 तारीख रविवार को बारात स्वागत, विवाह, और आशीर्वाद समारोह के बाद विदाई का कार्यक्रम होगा। आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम में स्थानीय मंत्री गण और पूर्व मंत्रियों की आने की भरपूर संभावना है। उन्होंने आगे बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यर्थ के खर्चों से बचाव और सामाजिक एकता का संदेश है।
उमेश साहू, अमलेश्वर नगर कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इस बार आयोजन भव्य होगा। लगभग 25 से अधिक मंडपों का निर्माण हो चुका है वर पक्ष और वधू पक्ष के लिए अलग-अलग भवन तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा भोजनालय का अलग निर्माण कर दिया गया है जो लगभग डेढ़ एकड़ में है।
पूरी टीम तत्परता से कार्य कर रही है अलग-अलग टीम बना दी गई है जिससे कार्य आसानी से संपन्न हो रहा है।
महिला समिति टीम ने बताया कि मंडप का कार्यक्रम लगभग पूर्ण हो चुका है इसके अलावा सजावट का भी कार्यक्रम पूरा हो चुका है तेल माटी, चूल माटी स्थल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इसकी तैयारी लगभग 15= 20 दिन पहले ही शुरुआत कर चुके थे। उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ-साथ समाज के बच्चे भी कार्य में हाथ बटा रहे हैं क्योंकि भक्ति माता कर्मा 1009 जयंती है जिसे वह एक आदर्श के रूप में देख रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनकी टीम दिन रात कार्य कर रही है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm