
काला सच न्यूज़, अमलेश्वर। भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को आज अमलेश्वर में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े ही धूमधाम से मनाया । स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास यह कार्यक्रम रखा गया था जिसमें भाजपा के सभी पदाधिकारीजन तथा कार्यकर्ता शामिल हुए तथा सबसे पहले भाजपा के पुरोधा अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर उसे माला अर्पित करने के पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारे अटल बिहारी वाजपेई जी भाषण दिया करते थे तो उनको सुनने के लिए रोड रास्ते पर आने जाने वाले लोग भी रुक जाया करते थे उनके कार्य शैली उनके भाषण को विपक्ष ने भी लोहा माना है। अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा था कि एक दिन भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी और आज उनकी बात सत्य साबित हो गई आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है जिससे हर कोई जुड़ना चाहता है।नीलम चंद्राकर सभापति दुर्गा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी से भेदभाव नहीं करती वह समान रूप से सभी के साथ व्यवहार करती है सुख हो दुख हो चाहे किसी का कोई भी कार्य हो वहां पर हमेशा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहते हैं।
सभी को समान रूप से उचित सम्मान देना भारतीय जनता पार्टी की परंपरा रही है इसी का नतीजा है कि आज देश के हर घर में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहरा रहा है। उन्होंने बताया की स्थापना दिवस अलग-अलग स्थान पर 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा।
इस दौरान अनेक नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं भारतीय जनता पार्टी की रूपरेखा और कार्य प्रणाली को अपने उद्बोधन में बताया तथा अम्लेश्वर पालिका की विकास की बात की गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, अमलेश्वर मंडल महामंत्री कैलाश यादव, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामाधार साहू, कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र सोनकर, भाजयुमो अध्यक्ष मोहन साहू, समस्त पार्षद गण आलोक पाल, नीलम मिंज, सोहनलाल निषाद, यामिनी यादव,राजु ,खुबीराम सोनकर, शिव कुमार साहू, सुखदेव साहु, सुनील शर्मा, धनेश यादव, उग्रसेन साल, मनोहर साहू, दुर्गेश सोनु साहू, टिकम यादव,हिरालाल साहू,मनोज यादव कुंजबिहारी, संजु यादव, ऋषि निषाद, हरिशंकर निषाद, सरोज कुमार, सुनीता साहु, वर्षा कश्यप, के साथ अन्य भाजपा के वरिष्ठ और कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm