
काला सच न्यूज़, दुर्ग। पाटन। अम्लेश्वर पालिका में नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षद का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 1 बजे हाई स्कूल खेल मैदान स्वामी आत्मानंद स्कूल में रखा गया है।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे साथ में कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पाटन भूपेश बघेल करेंगे विशिष्ट अतिथि रामशिला साहू, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगी।
दयानंद सोनकर पहले अध्यक्ष नगर पालिका अम्लेश्वर के होंगे तथा सभी पार्षद नए है पहली बार अम्लेश्वर पालिका बनाने के बाद चुनाव हुआ था। जिसमे भाजपा जीतकर आई है। चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए दयानंद सोनकर जीत कर आए है साथ में भाजपा के 6, कांग्रेस के 10 तथा 2 निर्दलीय पार्षद जीते।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm