
नई दिल्ली :- किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए सरकार ने उनके लिए चलाई जा रही लाभकारी योजना की सहायता राशि में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद अब किसानों को ₹15000 का फायदा होगा…
किसानों को 15 हजार रु देगी सरकार :-
केंद्र सरकार से लेकर विभिन्न राज्य सरकारे भी किसानों की आर्थिक मदद कर रही हैं। जिसमें कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के ₹2000 किसानों को 24 फरवरी 2025 को ही किसानों के खाते मे आये है, इसमें किसानों को ₹6000 सालाना मिलते हैं। ₹2000 की तीन किस्त साल में तीन बार मिलती है।
लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा किसानों को सालाना ₹15000 दिए जाएंगे। क्योंकि नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को ₹6000 अलग से राज्य सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। यानी की ₹12000 किसानों को सालाना मिलते हैं, लेकिन अब राज्य सरकार की इस योजना में ₹3000 की बढ़ोतरी होगी। तो चलिए आपको बताते हैं यह लाभ किन किसानों को मिलता है।
नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना :-
महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। इस योजना के तहत भी केंद्र सरकार के पीएम किसान योजना की तरह हर साल ₹6000 की नगद राशि किसानों के बैंक खाते में आती है। लेकिन अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह फैसला लिया है कि किसानों को इस योजना के तहत ₹3000 अधिक मिलेंगे।
जिससे एक साल में उन्हें इस राज्य सरकार की योजना की तरफ से ₹9000 की राशि मिलेगी। इस तरह से केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मिलने वाली किसानों की आर्थिक मदद ₹15000 हो जाएगी। चलिए जानते हैं नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का लाभ किन किसानों को मिलता है।
योजना की पात्रता :-
वह किसान जो महाराष्ट्र के निवासी हैं, और उनके पास खेती योग्य जमीन है, साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का वह लाभ उठा रहे हैं तो नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का भी लाभ ले सकते है। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए महाराष्ट्र सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, या कृषि विभाग के जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यहां पर किसानों की मदद की जाएगी।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm