
काला सच न्यूज़, अमलेश्वर। दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज प्रचार प्रसार के आखिरी दिन भाजपा ने विशाल रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी दयानंद सोनकर के समर्थन में इस महारैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुआ। सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली के साथ इस रैली में शामिल हुए।
भाजपा की इस महारैली में अमलेश्वर नगर पालिका के सभी 18 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों ने भी हिस्सा लिया। फूल माला से सजे भव्य रथ में सवार होकर भाजपा नेताओं ने सम्पूर्ण नगर एवं नगर पालिका के सभी ग्रामों का भ्रमण किया। हर वार्ड, चौक चौराहे में दयानंद सोनकर एवं भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।
इस महारैली की शुरुआत भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर एवं भाजपा प्रत्याशियों ने मगरघटा के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर की। रैली का नेतृत्व दुर्ग के सांसद विजय बघेल, भाजपा अम्लेश्वर चुनाव प्रभारी एवं पूज्य राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व केबिनेट मंत्री रामशिला साहू ने किया। बाइक रैली के जरिए युवाओं में जोश भरने का काम भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर एवं भाजपा युवा मोर्चा नेता मोहन लाल साहू ने किया।
सांसद विजय बघेल ने तिरंगा चौक में विशाल जनसमूह को किया संबोधित किया और भूपेश बघेल और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। कांग्रेस पार्टी को जनता सबक सिखाएगी। केंद्र, राज्य के बाद अब अमलेश्वर में भी कमल खिलाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी।
रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश यादव, वरिष्ठ समाज सेवी पवन खंडेलवाल, राम भाऊ फरताड़े, समेत महिला मोर्चा युवा मोर्चा के सभी नेता मौजूद रहे। महिला मंडल में रेवती दयानंद सोनकर , गायत्री साहू,भारती यादव, लक्ष्मी देवांगन, शीतल मिश्रा।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm