
काला सच न्यूज़, अमलेश्वर | दुर्ग। भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर का वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है। उनके लगातार प्रचार अभियान की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। वे सघन डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे है।
इसी क्रम को आगे बढ़ता हुए आज मगरघटा के विभिन्न वार्डो में धुआंधार जनसंपर्क किया। उन्हें ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिला। गांव के लगभग सौ से दो सौ लोग उनके पैदल काफिले का हिस्सा बन गए और हर घर से भाजपा के समर्थन में वोट की अपील की। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बुजुर्ग साथ नजर आए।
भाजपा प्रत्याशी दयानंद जहां भी पहुंचे लोगों ने फूल माला से स्वागत किया, तो कही आरती उतारी गई तो जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे। दयानंद सोनकर के पक्ष में भरपूर समर्थन मिल रहा है।
भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने ग्राम मगरघटा में एक सभा को भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं के हितों का ध्यान रखती है इसलिए प्रति माह एक हजार राशि खाते में डाल देती है। आगे इस योजना का विस्तार किया जाएगा राशि भी बढ़ाई जाएगी आप सभी के आवास, साफ पानी, बिजली और सड़क के लिए भाजपा को चुने। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र 2025 के घोषणाओं को तत्काल प्रभाव से लागू होना बताया।
उन्होंने कहा अमलेश्वर में भाजपा की सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए केंद्र, राज्य और नगर पालिका में एक ही पार्टी की सरकार होने से विकास तेज होगा कहकर भाजपा को वोट देने की अपील की।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm