
काला सच न्यूज़, अमलेश्वर | दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने का सघन डोर टू डोर जनसंपर्क कार्यक्रम निरंतर जारी है इसी क्रम में आज वे अपने कार्यकर्ताओं और वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के साथ मिलकर वार्ड क्रमांक 08 और 11 में प्रचार प्रसार कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा।
जबकि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रेवती सोनकर, लक्ष्मी देवांगन, शीतला मिश्रा के नेतृत्व में वार्ड 12 और वार्ड 02 में समानांतर जनसंपर्क स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान विशाल संख्या में कार्यकर्ता एवं सम्बंधित वार्डवासी मौजूद रहे। इस दौरान उसे जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
भाजपा के घोषणाओं का प्रचार प्रसार :-
भाजपा द्वारा 3 फरवरी को अटल विश्वास पात्र के नाम से घोषणा पत्र जारी किया गया। इसके प्रमुख बिंदुओं को प्रचार के दौरान क्षेत्र की जनता को बताने का काम भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने किया। जिसमें मुख्य रूप से नजूल भूमि पर कब्जे का पट्टा प्रदान करना, गोकुल नगर, पिंक टॉयलेट, बिजली, पानी, सड़क, आवास, महतारी वंदन योजना का विस्तार एवं क्षेत्र के भूमिहीन किसानों को 10 हजार देने के वादों का जिक्र किया। दयानंद सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र केवल घोषणा पत्र नहीं बल्कि गारंटी पत्र होता है संकल्प पत्र होता है और भाजपा जो कहती है वह करती है इसलिए 11 फरवरी को एक नंबर के बटन दबाएं।
पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बढ़ाया मनोबल :-
वरिष्ठ भाजपा नेता जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने वार्ड स्तर पर कमान संभालते हुए वार्ड 01,02,03,09,12,13,16 एवं 17 वार्डो में पार्षद प्रत्याशियों की बैठक ली। एक-एक वोट और एक-एक कार्यकर्ता को कैसे साधें कैसे दायित्व सौंपे कैसे प्रचार करे जैसे महत्वपूर्ण रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया। जितेंद्र वर्मा ने पार्षद प्रत्याशियों से कहा भाजपा के डबल इंजन सरकार के कार्यों के बलबूते वोट मांगे, अटल विश्वास पत्र 2025 के बलबूते वोट मांगे आप सभी एक बड़ी जीत दर्ज करने वाले है कहते हुए मनोबल बढ़ाया।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm