
अमलेश्वर | दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के अम्लेश्वर पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने अपने धुंआधार प्रचार अभियान जारी है इस कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के साथ मिलकर वे वार्ड क्रमांक 1, 3, 8 और 16 में प्रचार प्रसार के लिए निकले।
भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर का जोरदार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भाजपा के समर्थन में वोट मांगा है। उनके साथ साथ भाजपा महिला मंडल अम्लेश्वर ने कमर कस ली है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में रेवती सोनकर, लक्ष्मी देवांगन, शीतला मिश्रा के नेतृत्व में कई वार्डो में समानांतर जनसंपर्क स्थापित किया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने भाजपा के विकास के कई विकास के योजनाओं को गिनाया जैसे महतारी वंदन योजना, 3100 रुपए धान की कीमत और बोनस की राशि, आवास योजना आदि। उन्होंने घर घर पहुंचकर जनता को मिल रहे सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी दी।
अमलेश्वर नगर पालिका चुनाव कार्यालय में पूर्व केबिनेट मंत्री एवं अमलेश्वर चुनाव भाजपा समन्वयक रमशिला साहू ने कार्यकर्ताओं एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ बैठक की इस बैठक में उन्होंने चुनाव तैयारियों का जायजा लिया, मतदान एवं प्रचार से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया साथ ही कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। इस बैठक में अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, भाजपा चुनाव संचालक एवं मंडल महामंत्री कैलाश यादव समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm