
काला सच न्यूज, अमलेश्वर | दुर्ग। अमलेश्वर नगर पालिका चुनाव प्रचार प्रसार कार्यक्रम जोरों पर है। इसी क्रम में भाजपा अम्लेश्वर इकाई ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता एवं विशाल संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
यह कार्यक्रम अमलेश्वर नपा भाजपा चुनाव कार्यालय के पीछे मैदान में दोपहर तीन बजे से छः बजे के बीच सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में भाजपा के सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशी, बूथ अध्यक्ष एवं वार्ड कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के अमलेश्वर नपा चुनाव के प्रभारी एवं पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर उपस्थित रहे। पूनम चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को मतदान एवं प्रचार के समय किन छोटी छोटी बातों को कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखना चाहिए इससे अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दुर्ग जिले के पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मत देने का सौभाग्य जीवन में केवल 7-8 बार मिलता है, इसलिए मत अवश्य दें, सही व्यक्ति को चुने दलबदलु और भगोड़े व्यक्ति को मतदान दे कर अपना बहुमूल्य मत खराब न करें उन्होंने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा भी लिया। अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव हमे बड़ा नेता बनने का अवसर प्रदान करती है, सभी पार्षद, कार्यकर्ता साथी, महिला मोर्चा की बहने संगठित होकर चुनाव लड़ें।
प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री, उपकार चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है नगरीय निकायों के सर्वांगीण विकास के लिए। माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी नगरीय निकाय मंत्री के रूप तत्पर है उनसे अमलेश्वर के विकास के लिए भरपूर सहयोग ले सके इस हेतु भाजपा प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाएं उपकार चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा अमलेश्वर में विकास के नाम पर किए गए घोर भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया गया।
अध्यक्ष प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने कहा कि वे क्षेत्र के लिए सतत समर्पित रहे है एवं क्षेत्र के हर घर एवं हर व्यक्ति से उनके लगाव के बारे में बताया। उन्होंने इशारों इशारों में ही कहा मेरी प्रवृति तोड़ने वाली नहीं जोड़ने वाली है, अमलेश्वर के विकास के लिए उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील की। बैठक में लोकमणी चन्द्राकार, हर्षा चंद्राकर, खिलावन वर्मा, राजेश चंद्राकर, उत्तरा सोनवानी, डॉक्टर घनश्याम कौशिक, समाजसेवी पवन खंडेलवाल, सुरेंद्र साहू, मोहन साहू कुलदीप बैसवाड़े सहित कई नेता मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन अमलेश्वर नपा चुनाव संचालक कैलाश यादव जी ने किया एवं आभार धर्मेंद्र सोनकर ने जताया।
इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने वार्ड 2, वार्ड 10 एवं वार्ड 09 में सघन जनसंपर्क स्थापित किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने वार्ड 18 एवं 12 में प्रचार प्रसार किया। इस दौरान भाजपा को अपार जनसमर्थन मिला।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm