
पुणे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो शरद पवार पर लगातार अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विधायक एवं पूर्व सांसद नीलेश राणे के खिलाफ पुणे में विरोध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर राकांपा प्रवक्ता प्रदीप देशमुख ने कहा कि राणे परिवार पार्टी प्रमुख के खिलाफ निरन्तर अभ्रद भाषा का प्रयोग कर रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को आलोचना करने का अधिकार है और उन्हें इसका इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन अनैतिक भाषा का इस्तेमाल करने वाले राणे भाइयों को कम से कम ऐसे लोगों की आलोचना करते हुए शर्म आनी चाहिए जिनका उनके पिता भी सम्मान करते हैं।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।