
अम्लेश्वर। दुर्ग। कोपल पब्लिक स्कूल में 21 दिसंबर को माडल प्रदर्शनी और फन फेयर का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। स्कूल में कार्यक्रम के दौरान काफी भीड़ रही।
कोपल पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की तरह माडल प्रदर्शनी और फन फेयर का स्टाल लगाया गया। जिनसे सभी वर्गों के बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चो का उत्साह देखते ही बनता था। अनेक प्रकार के खाने के स्टाल और माडल प्रदर्शनी ने मुख्य अतिथि सहित सभी पलको और स्कूल स्टाफ का दिल जीत लिया।
कोपल पब्लिक स्कूल की प्रिंसपाल मोदिनी धुर्वे ने बताया की कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि आर. एल. ध्रुव एडिशनल चीफ़ इंजीनियर CSEB रायपुर ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ में प्रख्यात कवियत्री एवं लेखिका श्रीमती आशा ध्रुव भी थी कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर डी. एस. धुर्वे सहित स्कूल के समस्त स्टाफ थे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm