
झारखंड कांस्टेबल भर्ती :- झारखंड आबकारी कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत (10 candidates died) हो गई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मौत के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है। झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के तहत शारीरिक परीक्षा रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के सात केंद्रों पर आयोजित किया गया था। झारखंड BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने फिजिकल टेस्ट के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत होने का दावा करते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के कुप्रबंधन के कारण ये मौतें हुई हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार मृतकों के आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दे।
इधर मामले में बयान जारी करते हुए पुलिस ने कहा कि दुर्भाग्यवश, शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मौत के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सभी केंद्रों पर चिकित्सा टीम, दवाइयां, एम्बुलेंस और पेयजल सहित पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। इसके बाद भी अभ्यर्थियों की मौत होना चिंताजनक है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप :- वहीं बीजेपी की झारखंड यूनिट के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 10 अभ्यर्थियों की मौत होने का दावा करते हुए मामले की न्यायिक जांच और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से अव्यवस्था की वजह से यह मौतें हुई हैं। एक बयान में, पुलिस ने कहा कि झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षाओं के तहत शारीरिक परीक्षण रांची, गिरिडीह, हज़ारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के सात केंद्रों में चल रहे थे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।
मुआवजा और नौकरी देने की मांग :- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले की न्यायिक जांच के अलावा मृतक के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, उम्मीदवारों को आधी रात से कतारों में खड़ा किया जा रहा है और अगले दिन चिलचिलाती धूप में दौड़ना पड़ रहा है। भर्ती केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm