
अहमदाबाद :- गुजरात में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते लोगो का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में व्यापक और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते शिक्षा विभाग ने कल 27 अगस्त को सभी प्राथमिक स्कूलों मे छुट्टी घोषित की है। बता दें कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में 244 तहसीलों में बारिश हुई है और औसतन 63 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 24 घंटे में हुई बारिश से 3 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 1 जून से अब तक 17,827 लोगों को सुरक्षित स्थानो पर स्थानांतरित किया गया है और 1,653 लोगों को रेस्कयू किया गया है। बारिश से प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की 13 टीमें और एसडीआरएफ की 22 टीमें तैनात की गई हैं, जो बचाव और राहत कार्यों में मदद कर रही हैं।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी :-
तारीख | रेड अलर्ट | ऑरेंज अलर्ट | येलो अलर्ट |
---|---|---|---|
26 अगस्त | अमरेली, भावनगर, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली | सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तर गुजरात के शेष 26 जिले | दक्षिण गुजरात, मध्य गुजरात |
27 अगस्त | कच्छ, मोरबी, जामनगर, द्वारका, पोरबंदर, राजकोट, आनंद | 22 जिले | छोटा उदयपुर, नर्मदा, तापी, डांग |
28 अगस्त | – | 16 जिले | बाकी 17 जिले |
1 जून से अब तक इतनी बारिश :-
क्षेत्र | दर्ज की गई बारिश (%) |
---|---|
दक्षिण गुजरात | 105.22% |
कच्छ | 95.81% |
सौराष्ट्र | 90.82% |
मध्य – पूर्व गुजरात | 77.88% |
उत्तर गुजरात | 70.74% |
कुल मिलाकर (सीजन) | 88.98% |
मुख्यमंत्री ने इन जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान नवसारी, वलसाड, डांग, पंचमहल और वडोदरा व छोटा उदयपुर सहित सबसे अधिक प्रभावित जिलों के कलेक्टरों के साथ-साथ वडोदरा के नगर आयुक्त के साथ नदियों के जल कवर, यातायात विनियमन व निकासी पर विस्तार से बातचीत की और अपने जिलों के निचले इलाकों के लोगों की गहन समीक्षा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने संबंधित जिला प्रभारी सचिवों को भारी बारिश की स्थिति में स्थानीय जिला व्यवस्था का मार्गदर्शन करने के लिए तत्काल उन्हें सौंपे गए जिला मुख्यालय पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
High flash flood risk likely over few watersheds & neighbourhoods of following Met Sub-divisions during next 24 hours.#flashflood #weatherupdate #weatherforecast #satysafe #gujarat #rajasthan #madhyapradesh pic.twitter.com/7GYEUMkDJj
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 26, 2024
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm