
रायपुर। जगदगुरु रामन्दाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी महाराज नाणीज धाम रत्नागिरी महाराष्ट्र से बुधवार 14 अगस्त को छत्तीसगढ रायपुर आवागमन हो रहा है। एक दिवसीय कार्यक्रम में स्वामीजी का प्रवचन, दर्शन, और दर्शन के पश्चात इच्छुक भक्तो की समस्या सुनकर उन्हें मार्गदर्शन करेंगे और आशीर्वाद देंगे। समस्या मार्गदर्शन हेतु सुबह 7 से 8 बजे के बीच निरंजन धर्मशाला वीआईपी रोड, होटल बेबीलोन इंटरनेशनल के बाजू में 500 निशुल्क पर्ची मिलेगी।*
कार्यक्रम सुबह 9 बजे जगदगुरु श्री के प्रवचन से प्रारम्भ होगा और श्याम 5 बजे तक चलेगा। जगद्गुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज सबसे प्रखर और सक्रिय जगदगुरु माने जाते है। इन्होंने अब तक एक लाख अड़सठ हजार से अधिक परिवारों की विधि विधान से घर वापसी करवाई है जो समाज के मुख्य धारा से भटक गए थे।
परम् पूज्य स्वामीजी की प्रेरणा से अब तक 55 भक्तगणों ने विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेज मै देहदान किया है। देहदान के लिए अबतक 52000 से अधिक शिष्यगणों ने अपने नाम रजिस्टर कराए।
जगदगुरु रामानंदाचार्य जी हिंदू सनातन धर्म के सबसे बड़े धर्मगुरु और सदगुरु है। जो आत्म साक्षात्कारी है और जिन्हे स्वस्वरुप का ज्ञान है। ऐसे उच्च कोटि के प्रातः वंदनीय संतात्मा और महान विभूति का हमारे छत्तीसगढ़ के पावन धरा पर आगमन हो रहा है। जिनका दर्शन मिलना भी परम सौभाग्यशाली माना जाता है।*
*सभी छत्तीसगढ़ के धर्मपरायण भक्तजनों से नम्र निवेदन है,वे इस मंगल आयोजन मै पधारकर लाभान्वित हो। स्वस्वरूप संप्रदाय के आयोजकों द्वारा उस दिन विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm