
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी सगाई की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैन्स का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच एक फोटो ऐसी भी दिखी जिसमें परिणीति के पापा आंख पोंछते दिख रहे हैं। इस फोटो को लेकर फॉलोअर्स बंट गए हैं। कई लोगों को लग रहा है कि बेटी के लिए पिता की आंखें नम हो गईं। वहीं कुछ को लग रहा है कि शायद वह कुछ पोंछ रहे होंगे और उसी वक्त फोटो क्लिक हो गई। यहां देखें आपको क्या लगता है।
शेयर किए नए फोटोज
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपना रिलेशनशिप रीति-रिवाज के साथ ऑफिशियल कर चुके हैं। 13 मई को दोनों की सगाई थी। उन्होंने अपने फोटोज के साथ रिश्ते की घोषणा की थी। इसके बाद से उनके कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अब परिणीति और राघव ने कुछ और फोटोज शेयर की हैं।
लोग बोले- आंख में कुछ दिक्कत है
परिणीति ने अरदास की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह आइवरी कपड़ों में राघव चड्ढा के साथ दिख रही हैं। एक फोटो में परिणीति के पीछे दिख रहे उनके पिता सिर पर रखे रुमाल से अपनी आंख पोंछ रहे हैं। इस फोटो पर परिणीति के भाई शिवांग ने कमेंट किया है, इस फोटो के हाइलाइट एक साधारण पिता हैं जिनकी आंखें नम हो गई हैं। कई लोगों ने परिणीति के पापा की इस फोटो को खूबसरत बताया है। वहीं एक कमेंट है, हो सकता है कि उनकी आंख में कुछ दिक्कत हुई हो। हालांकि ज्यादातर लोग परिणीति के पापा को देखकर इमोशनल कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं परिणीति और राघव इन तस्वीरों में मुस्कुराते दिख रहे हैं।