
नई दिल्ली :- अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख या मूलांक का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी होता है। जिस तरह राशि चक्र में राशियों के द्वारा किसी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। वैसे ही अंकज्योतिष में अंकों का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि हर एक अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। अपना मूलांक निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका मूलांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9(9+0 =9,1+8=9, 2+7=9) होगा। अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 9 के जातक गुस्सैल किस्म के होते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है और इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 9 वालों से जुड़ी कुछ खास बातें..
9 तारीख को जन्मे लोग :- अंकज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 के जातकों के स्वामी ग्रह मंगल माने गए हैं। किसी भी माह के 9 तारीख को जन्मे लोगों पर मंगल ग्रह का गहरा प्रभाव होता है। ये लोग बहुत साहसी और निडर होते हैं। करियर की चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में कष्ट झेलने के बाद भी अपार सफलता हासिल करते हैं, लेकिन स्वभाव से थोड़ा गुस्सैल होते हैं। इन्हें कई बार छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है और खुद पर काबू नहीं रख पाते हैं। जिससे रिश्तों में मनमुटाव बढ़ जाता है।
18 तारीख में जन्मे लोग :- 18 तारीख को जन्मे लोगों पर भी मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है। यह काफी मेहनती और साहसी होते हैं, तो कड़ी मेहनत के दम पर सफलता इनके कदम चूमती है। इन्हें अनुशासन में रहना पसंद होता है। जीवन में खूब धन-दौलत कमाते हैं और सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारते हैं, लेकिन इनका स्वभाव गुस्सा वाला होता है, जो इनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित होती है। यह इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं। थोड़े भावुक किस्म के होते हैं। जिससे रिश्तों में अक्सर तकरार की स्थिति बनी रहती है और रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाता है।
27 तारीख को जन्मे लोग :- मान्यता है कि किसी भी माह के 27 तारीख को जन्मे लोगों को जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इन्हें पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। अकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं। करियर में भी भाग्य साथ देता है। अपने लक्ष्यों को हासिल करने मे कामयाब होते हैं, लेकिन इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। नाराज होने पर यह किसी की भी बात नहीं सुनना चाहते हैं। जिससे जीवन में कई बार इन्हें कष्ट झेलना पड़ता है। क्रोध की वजह से रिश्तों में तकरार आ जाती है और पार्टनर संग रिश्ता कमजोर होने लगता है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm