
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार को हो गई है। अंबानी परिवार की ये शादी काफी धूम-धाम से हुई। इस शादी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी में ना सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि इंटरनेशनल सेलेब्स भी आए। सभी ने बारात में खूब डांस किया। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां अनन्या डांस के चक्कर में निक जोनस को धक्का मार देती हैं।
क्या हुआ वीडियो में
दरअसल, वीडियो में आप देखेंगे कि सभी सेलेब्स बारात लेकर जा रहे हैं और इस दौरान सभी डांस कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक के साथ खूब डांस कर रही हैं। तभी अनन्या पीछे से आती हैं और देसी गर्ल के साथ डांस करने के लिए निक को धक्का मारते हुए आगे आ जाती हैं। निक भी अनन्या को देखते हैं कि तभी सामने से फिर रणवीर सिंह, निक को अपने पास खींच लेते हैं। प्रियंका फिर दोनों को देखकर हंसती हैं।
वापस गए प्रियंका-निक
प्रियंका और निक शादी अटेंड करने के बाद अब वापस चले गए हैं। हालांकि दोनों अलग-अलग समय पर गए। ऐसा कहा जा रहा है कि निक पहले इसलिए गए क्योंकि वह कनाडा गए हैं जहां उनका कॉन्सर्ट है। वहीं प्रियंका अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया गई हैं।
प्रियंका को जब सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तब वह फोटोग्राफर्स को देखकर स्माइल करती हैं। इसके बाद वह उन्हें इशारे में बोलती हैं कि सो जाओ अब।
प्रोफेशनल लाइफ
प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह कुछ दिनों से फिल्म ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया में वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं जिसकी फोटोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके अलावा वह फिल्म हेड ऑफ स्टेट में नजर आने वाली हैं जिसमें जॉन सीना लीड रोल में होंगे।