
दुर्ग :- भिलाई के सेंटर एवेन्यू रोड में ग्लोब चौक के पास 25 जून को हुए गोली कांड के आरोपी अंकुश शर्मा और यशवंत नायडू के बाद फरार आरोपी सागर बाघ उर्फ डॉगी को भी दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच थाने के प्रभारी तपेश नेताम की टीम ने बुधवार रात उसे नागपुर से गिरफ्तार किया और भिलाई लेकर आई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
दरअसल भिलाई नगर में 25 जून को सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम से महज 50 मीटर की दूरी पर रात 1 से 2 बजे के बीच बाइक सवार तीन युवकों पर अमित जोश ने पिस्टल से फायर किया था। इसमें दो लोगों को पेट में गोली लगी थी। उनका रायपुर में इलाज चल रहा है। इसके बाद अमित जोश ने अपनी बहन के घर सेकटर 5 में भी हवाई फायर किया था। घटना के बाद अमित जोश के घटना में मौजूद दो साथियों अंकुश शर्मा और यशवंत नायडू ने भिलाई नगर थाने जाकर पुलिस को बताया कि स्टैंलिन ग्रुप के लोगों ने गोली चलाई है। पुलिस को जब सच्चाई पता चली तो उन दोनों को उसी समय हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद उन लोगों ने बताया कि गोली चलाते समय अमित जोश, अंकुश शर्मा, यशवंत नायडू और सागर बाघ उर्फ डॉगी भी मौजूद थे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm