
धमतरी :- जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक गरीब किसान की भैंसे लापता हो गई है। इन्हें खोजने वाले को इनाम देने का ऐलान किया गया है। इतना ही नहीं किसान थाना पहुंचकर गुमशुदगी भी दर्ज करवाया है। अब पुलिस शिकायत की जांच करने की बात कह रही है। भैंस खो जाने के बाद से किसान काफी परेशान नजर आ रहा है। किसान की 6 भैंसे ढूंढने वाले को 2 हजार रुपये देने का इनाम घोषित किया गया है। भैंसों को खोजने का काम 4 जून से लगातार चल रहा है। लेकिन अब तक उसकी भैंस मिल नहीं पाई है। पुलिस को शिकायत करने के बाद भी किसान की भैंस नहीं मिल पा रही है।
आपको बता दें कुछ दिनों पहले सिहावा के किसान की 6 भैंसे गायब हुई थी। अब कंडेल गांव के किसान के दो भैंसा गायब हो गया है। बीते 4 जून से किसान लगातार अपने भैसों को तलाश रहा है। अब उसने पुलिस में शिकायत की है। इतना ही नहीं गरीबी के बावजूद किसान ने भैसों का पता बताने वाले के लिए 2 हजार रुपए के इनाम का भी ऐलान किया है।
किसान गिरधर राम ने बताया कि उसका परिवार उन भैसों पर ही निर्भर है। किसानी के सारे काम भैसों से ही होते हैं। अब बुआई के सीजन में भैंस नहीं रहेंगे तो वो खेती ही नहीं कर पाएगा। इस मामले में अर्जुनी थाना पुलिस जांच कर रही है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm