
गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी :- दुनिया में छंटनी का दौर अभी भी जारी है। अब टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट और गूगल भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में हैं। कुछ कंपनियां कॉस्ट कटिंग के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, तो कुछ अन्य कारणों का हवाला दे रही हैं। दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2023 में करीब 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसके बाद अब अलग-अलग विभागों से हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी की जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने ‘स्ट्रैटेजिक मिशन्स एंड टेक्नोलॉजीज’ विभाग से और कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। इस विभाग के जरिए कंपनी के क्लाउड सॉफ्टवेयर और सर्वर को किराए पर देने का काम होता है। इसके अलावा मिक्स्ड रियलिटी टीम के कर्मचारियों को भी निकाला जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट ने बताई वजह :-
छंटनी को लेकर कंपनी का कहना है कि यह बिजनेस चलाने की प्रक्रिया है। छंटनी की प्रक्रिया सिर्फ रूटीन का हिस्सा है। जिसे ज्यादा हायरिंग पर फोकस करने के लिए किया जा रहा है।
100 कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमा दी गई :-
गूगल भी कर्मचारियों की संख्या कम करने जा रहा है। जिसके लिए उसने करीब 100 कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमा दी है। गूगल अपने बजट को कम करने के लिए इंजीनियरिंग टीमों के सदस्यों को कम कर रहा है।
मई महीने में बड़े पैमाने पर छंटनी भी हुई :-
गूगल और माइक्रोसॉफ्ट दोनों ही अपने-अपने संचालन में एआई को शामिल करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। गूगल ने मई महीने में अपनी कोर टीम को खत्म करते हुए करीब 200 कर्मचारियों की छंटनी की थी। दुनिया में छंटनी का दौर अभी भी जारी है। अब टेक सेक्टर (Tech Industry) की दिग्गज कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट और गूगल (Google and Microsoft Layoffs) भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही हैं। कुछ कंपनियां कॉस्ट कटिंग के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, तो कुछ अन्य कारण बता रही हैं।
दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2023 में करीब 10000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिसके बाद अब अलग-अलग विभागों से हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने ‘स्ट्रैटेजिक मिशन्स एंड टेक्नोलॉजीज’ विभाग से और कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। इस विभाग के जरिए कंपनी के क्लाउड सॉफ्टवेयर और सर्वर को किराए पर देने का काम किया जाता है। इसके अलावा मिक्स्ड रियलिटी टीम के कर्मचारियों की भी छंटनी की जा सकती है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm