
भोपाल :- (MP Exit Poll Result 2024) :- लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही महा एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है। न्यूज़ 24 टुडेज चाणक्या के सर्वे में मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से बीजेपी को 29 और इंडिया गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिल रही है। वहीं इंडिया टीवी एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 28 से 29, इंडिया गठबंधन को 0-1 और अन्य के खाते में फिलहाल एक भी सीट जाती हुई दिखाई नहीं दे रही है। एबीपी सी वोटर के सर्वे के मुताबिक 26 से 28 सीट बीजेपी की झोली में जाती दिखाई दे रही हैं। विपक्षी दल की बात की जाए तो 1 से 3 सीट पर इंडिया गठबंधन बढ़त बना रही है। आजतक एक्सेस माई इंडिया ने भी मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर आंकड़े जारी कर दिए हैं। सर्वे के मुताबिक बीजेपी 28 से 29 सीट पर बढ़त बना रही है। वहीं इंडिया गठबंधन 0 से 1 सीट पर सिमटती नजर आ रही है।
2019 में एग्जिट पोल क्या कह रहे थे :-
2019 में 13 एग्जिट पोल ने औसतन एनडीए को 306 और यूपीए की 120 बताई थी। एग्जिट पोल में फिर से एनडीए के प्रदर्शन को कम आंका गया, जिसने कुल 353 सीटें जीतीं। यूपीए को 93 सीटें मिलीं। इनमें से बीजेपी को 303 और कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं।
साल 2014 में एग्जिट पोल ने NDA को दी थी बढ़त :-
साल 2014 के एग्जिट पोल के आंकड़ों की बात की जाए तो न्यूज 24-चाणक्य ने एनडीए को 370 सीटें दी थी। जबकि यूपीए को 70 सीटें दी थी। वहीं इंडिया टीवी-सीवोटर ने एनडीए को 289 और यूपीए को 101 सीटें दी थी। इसी तरह सीएनएन-आईबीए-सीएसडीएस ने एनडीए को 280 तो यूपीए को 97 सीटें दी थी। एनडीटीवी-हंसा रिसर्च ने एनडीए को 279 तो यूपीए को 103 सीटें दी थी। एबीपी न्यूज-निल्सन ने एनडीए को 276 तो यूपीए को 97 सीटें दी थी। इसी प्रकार इंडिया टूडे-सीसेरो ने एनडीए को 272 तो यूपीए को 115 सीटें दी थी। टाइम्स नाऊ-ओआरजी ने 249 सीटें एनडीए को तो 148 सीटें दी थी। औसतन सभी एग्जिट पोल ने 283 सीट एनडीए और 105 सीटें यूपीए को दी थी। जब रिजल्ट आया तो एनडीए को 336 सीटें मिली जबकि यूपीए को 60 सीटें मिली।
2014 के नतीजे एग्जिट पोल के आंकड़ों से अलग थे :-
2014 में औसतन आठ एग्जिट पोलों में अनुमान लगाया गया था कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 283 सीटें जीतेगा और कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए 105 सीटें जीतेगा। जब रिजल्ट आया तो एनडीए को 336 सीटें मिली। यूपीए को महज 60 सीटें मिलीं। इनमें से बीजेपी ने 282 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं थी।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm