
जबलपुर :- मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलकर्मी और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या करने वाले मास्टरमाइंड मुकुल सिंह (Mukul Singh) ने एक और बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस को जो बातें बताई उससे हर किसी की रूह कांप गई। आरोपी ने बताया कि रेप के मामले में पहली बार जेल जाने के बाद वह बदले की आग में जल रहा था। आरोपी ने 5 लोगों की हत्या करने की कर प्लानिंग रखी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि हत्याकांड के मास्टरमाइंड ने बताया कि 5 लोगों की हत्या के लिए उसने सीने पर 5 शैतान की मुंडी वाला टैटू बना रखा था। मृतक राजकुमार विश्वकर्मा, प्रेमिका, मृतक की एक रिश्तेदार, एक महिला सब इंस्पेक्टर और एक पड़ोसी की हत्या करने की प्लानिंग कर रखी थी।
इस कारण से 5 लोगों की करना चाहता था हत्या :-
- 1. पूरे मामले में सबसे ज्यादा विरोध करने वाला मृतक राजकुमार की हत्या की प्लानिंग थी।
- 2. रेप के मामले में प्रेमिका ने शिकायत की थी, इसलिए आरोपी उसे भी मारना चाहता था।
- 3. मृतक की महिला रिश्तेदार ने चैट करने से रोका था। इसलिए वह उसकी भी हत्या करना चाहता था।
- 4. पड़ोसी ने मुकुल की हरकत पर उसे टोका था। इसलिए वह पड़ोसी की भी हत्या करना चाहता था
- 5. आरोपी ने रेप के मामले में जांच कर रही महिला एसआई की भी हत्या की प्लानिंग की थी।
आरोपी मुकुल प्रेमिका की शिकायत पर अक्टूबर 2023 को रेप के मामले में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद उसने मर्डर की प्लानिंग की।
14 मार्च की रात में हुई थी वारदात :- जबलपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के मिलेनियम कॉलोनी में 14 मार्च की दरमियानी रात आरोपी ने बाप-बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद आरोपी मुकुल मृतक की बेटी के साथ फरार हो गया था। पुलिस की टीम लगातार दोनों का पीछा कर रही थी। इस बीच यह जानकारी भी सामने आई थी कि आरोपियों प्रेमी युगल ने अब तक सवा लाख रुपए खर्च कर दिए। उनकी लोकेशन बांग्लादेश-नेपाल बॉर्डर पर मिली थी।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm