
हीट वेव :- देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर जारी है। गर्मी भी ऐसी की आसमान से आग बरसने की अनुभूति लोगों को हो रही है। देश के कई शहरों में पारा 40-45 डिग्री के पार बना हुआ है। भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण बिहार (Bihar) में 20 लोगों की जान चली गई है। वहीं ओडिशा (Odisha) के राउरकेला में 10 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी ने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि यूपी में पांच से ज्यादा लोगों की हीटवेव की वजह से जान गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में भी दो लोगों की मौत की खबर है। बिहार में तो लोग खड़े-खड़े बेहोश होकर गिर रहे हैं। भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण बिहार के औरंगाबाद में 12 समेत कुल 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, ओडिशा के राउरकेला में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि बिहार के अरवल, बक्सर, रोहतास और बेगुसराय जिलों में लू से आठ लोगों की मौत की खबर है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm