
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने भूमिहीन किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए राज्य सरकार ने 500 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। जिसके तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को सरकार प्रति वर्ष 10 हजार रूपये देगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मी़डिया अकॉउंट पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए राशि का प्रावधान मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है कि सरकार नक्कालों की सरकार है, सिर्फ नकल करती है। भूमिहीन मजदूरों के लिए कांग्रेस की सरकार ने योजना बनाई भाजपा ने उसका नाम बदल दिया, लेकिन योजना को जारी रखा है। BJP सरकार के पास नई योजनाएं बनाने का साहस नहीं है। कांग्रेस शासन की योजनाओं का नाम, स्टीकर बदलने का काम करती है।