
रायपुर :- देश में इस बार जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। साथ की राज्यों में लू का कहर जारी है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को इस बार मई की गर्मी कुछ ज्यादा ही झुलसा रही है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के मुताबिक आज और 9 मई देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 7 से 9 मई के बीच पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और तूफान, बिजली और अलग-अलग ओलावृष्टि हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम कुछ राहत देने वाला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का संकेत दिया है। आपको बता दें की छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य रहे। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान बेमेतरा में दर्ज किया गया। एडब्ल्यूएस बेमेतरा का तापमान 42.60 डिग्री सेल्सियस रहा। तो वहीं सबसे कम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस एडब्ल्यूएस बलरामपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है। आज छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार है। तो वहीं मौसम विभाग ने तीसरे चरण की वोटिंग यानि 7 मई को तीसरे चरण को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वहीं आज से अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज प्रदेश के रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज से लेकर 9 मई तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आज से अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है।