
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई बिजी है। खासतौर पर महिलाओं को घर और करियर दोनों को साथ में संभालना पड़ रहा है। ऐसे में सेहत का नुकसान होना तय है। सेहत का ख्याल रखना चाहती हैं तो अपनी डेली लाइफ में इन 5 योगासन को करने का अभ्यास जरूर करें।
2/6
बालासन
बालासन को करने से मन शांत होता है और शरीर में लचीलापन बढ़ता है। खासतौर से पीठ और कमर दर्द में राहत मिलती है।
3/6
भुजंगासन
भुजंगासन करने से हाथों और कलाईयों को मजबूती मिलने के साथ ही कंधे और कमर के दर्द से भी राहत मिलती है। साथ ही शरीर का पोश्चर सही होता है। साथ ही पेट में बन रही गैस, अपच और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।
4/6
वीरभद्रासन
वीरभद्रासन को करने से मन शांत होता है और शरीर को बैलेंस करने का अभ्यास बनता है। साथ ही छाती, फेफड़े को खुलने में मदद मिलती है और फंक्शन सुचारु रूप से होता है।
5/6
सेतुबद्धासन
महिलाओं को सेतुबद्धासन जरूर करना चाहिए। डेली लाइफ में इस आसन को शामिल करने से पेल्विक कोर मसल्स मजबूत होती है। साथ ही अनियमित पीरियड की समस्या भी नहीं होती। महिलाओं के शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने के लिए सेतुबद्धासन फायदेमंद है।
6/6
बद्धकोणासन
बद्धकोणासन महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही हिप फ्लैक्सिबिलिटी में भी मदद करता है। इस आसन को करने से तनाव से भी राहत मिलती है।