
बस्तर। लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को नगर पंचायत बस्तर के बस स्टेण्ड में भाजपा कार्यालय का शुभारम्भ पूर्व सांसद दिनेश कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिँह मंडावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप की उपस्थित में पूजा अर्चना कर विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस दौरान पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कार्यकर्त्ताओ को कहा की केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाना हैभारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने सभी कार्यकर्त्ता तन मन से जुटे। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार के विकास कार्यों व योजनाओ को बूथ व घर घर तक जानकारी कार्यकर्त्ता दें।
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, मंडल प्रभारी विजय पांडे, मंडल अध्यक्ष उदबोराम नाग, रामानंद मिश्रा,जनपद उपाध्यक्ष मोहन मौर्य,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शालिनी सेमसन, तुलाराम कश्यप,लखमु कश्यप, सुखदेव मंडावी, गणेश बघेल, प्रेमनाथ पानीग्राही,रमेश कश्यप, किरण सेठिया सहित भाजपा मंडल के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।