
रंगों का त्योहार होली खुशियों का त्योहार है। इस फेस्टिवल का इंतजार बच्चों से लेकर बड़ों तक को रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलग-अलग शहरों में होली डिफरेंट अंदाज से मनाई जाती है। कई जगहों पर रंगों से होली खेलते हैं तो कही पर फूलों की होली होती है। वहीं एक जगह ऐसी भी है जहां लट्ठ मार होली मनाई जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे है भारत की अलग-अलग जगहों पर किस तरीके से मनाया जाता है होली का जश्न-
लठमार होली
उत्तर भारत, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में होली खूब खेली जाती है। होलिका दहन से ही लोग रंगों से खेलना शुरू कर देते हैं। इसी कड़ी में बता दें कि बरसाना की लठमार होली काफी फेमस है। होली पर नंदगांव के हुरियारे अपनी ढाल लेकर बरसाना जाते हैं और बरसाना की गोपियां लठ लेकर होली खेलती हैं।
मेदुरु होली
दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में होली को ‘मेदुरु होली’ के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान जुलूस निकलते हैं जिसमें लोग चाव के साथ हिस्सा लेते हैं। इस दौरान पारंपरिक संगीत और डांस के साथ एक-दूसरे पर रंग फेंका जाता है।
मंजल कुली
कोंकणी और कुडुम्बी समुदायों शांतिपूर्ण तरीके से इस त्योहार को मनाते हैं। इस दौरान लोग मंदिरों में जाते हैं और लोक गीतों-जलरंगों के साथ जश्न मनाते हैं। इस रंगों की खास बात यह है कि इन्हें हल्दी से बनाया जाता है।
उदयपुर
रॉयल शहर उदयपुर में होली का शानदार जश्न होता है। होलिका दहन की शाम को होलिका के पुतले को नष्ट करते हैं और फिर शाही बैंड के साथ एक शानदार घोड़ा जुलूस निकाला जाता है।
दिल्ली की होली
दिल्ली की होली वाकई में देखने लायक होती है। यहां के होली सेलिब्रेशन में लोग तेज गाने पर नाचते हैं और तरह-तरह के पकवानों का मजा लेते हैं। दिल्ली में जगह-जगह होली पार्टीज भी होती हैं, जो देखने लायक हैं।