
रायपुर :- इसी महीने के 10 तारीख को राज्य की साय सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश भर की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से एक-एक हजार रूपये ट्रांसफर किये थे। (mahtari vandana ka paisa kaise check kare) यह अपने आप में पहला मौका था जब इतनी बड़ी संख्या में हितग्राहियों को एकसाथ पैसे भेजे गए। जाहिर हैं सर्वर और सिस्टम पर बढे भार की वजह से अभी भी कुछ पात्र महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण नहीं हो सका। जबकि ज्यादातर को राशि सफलतापूर्वक भेज दी गई हैं।
वही अब ऐसे आवेदक जिन्हे राशि ट्रांसफर को मैसेज नहीं मिला हैं, उन्हें भटकने की जरूरत नहीं हैं। सरकार की तरफ से ऐसे हितग्राहियों के समस्या का समाधान कर दिया गया हैं। सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने महतारी वंदन से जुड़े वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी हैं।
यानी अगर आपके खाते में पैसे का अंतरण अबतक नहीं हो सका हैं तो आप खुद ही अपने मोबाइल अथवा आधार नंबर के माध्यम से जान सकते हैं कि आखिर अबतक आपने खाते में पैसे किन वजहों से जमा नहीं हो सका हैं और यदि पैसे जमा हो चुके हैं तो खाते नंबर का अंतिम अंक भी प्रदर्शित किया जायेगा। (mahtari vandana ka paisa kaise check kare) आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आसानी से अंतरण की स्थिति जान सकते हैं।
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आवेदन की स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपनी डिटेल्स को भरकर अपने स्टेटस को चेक करें।
- इसमें आप अपने भुगतान की स्थिति को देख सकते हैं।
अगर अभी तक आपका भुगतान नही हुआ हैं तो आपको सबसे पहले यह चेक करना है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक है या नही है।
अगर लिंक नही है तो इस कारण से आपको आपकी राशि नही मिली है। इसलिए सबसे पहले आपको आपका आधार कार्ड लिंक करवाना होगा।
दूसरा कारण यह है कि अगर आपकी डीबीटी इनेबल नही हैं तो भी आपको पैसा नही मिलेगा। पहली क़िस्त जमा करवाने से पहले बताया गया था कि आपकी डीबीटी इनेबल होगी तब ही आपको पैसा मिलेगा।
अगर आपकी डीबीटी इनेबल नही थी तो आपको पैसा नही मिला होग। इसलिए आपको डीबीटी को इनेबल करना होगा
डीबीटी इनेबल और आधार लिंक कैसे करे.
डीबीटी इनेबल और आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए आपको बैंक जाना होगा। आपको बैंक कर्मचारी एक फॉर्म देगे जिसे आपको ध्यान से भरना है।
इसमें आपको आपका आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, पैन नंबर आदि दर्ज करना हैं. साथ साथ इन सभी डोक्युमेंट की कॉपी भी अटेच करनी है।