
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के देश-दुनिया में तमाम चाहने वाले हैं। अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए शुक्रवार को बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 81 साल के अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस चिंतित हो गए हैं। फैंस अपने पसंदीदा एक्टर अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या-क्या बातें हो रही हैं।
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी एंजियोप्लास्ट की गई है। वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन के पैर में ब्लड क्लॉट का इलाज किया गया है। हालांकि, आधिकाारिक तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल, अमिताभ बच्चन के फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं। बताते चलें कि अमिताभ बच्चन 15 मार्च यानी शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर लगातार एक्टिव हैं और ट्वीट कर रहे हैं। जिससे अमिताभ बच्चन के फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। इससे ये भी कयासबाजी हो रही है कि अमिताभ बच्चन को नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है ना कि भर्ती कराने के लिए।