
आलिया भट्ट की बेटी राहा पैप्स की फेवरिट बन चुकी हैं। राहा के जन्म के बाद आलिया भट्ट जल्द ही काम पर वापस लौट आई थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह एक्टिव रहीं। अब उनको देखकर कोई कह भी नहीं सकता कि एक बेटी की मां है। आलिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने मन-पसंद सब कुछ खाया। बाद में वर्कआउट करके शेप में आ गईं। अब आलिया ने बताया है जब वह प्रेग्नेंट थीं तो उनका क्या खाने का मन करता था।
ये खाने का करता था मन
आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी के बाद अपनी वेट-लॉस जर्नी के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही हैं। हालांकि उनको क्या खाने का मन होता था इसकी जानकारी सिलेब न्यूट्रिशनिस्ट सुमन अग्रवाल से मिल चुकी है। 9 & Beyond पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि जब आलिया मां बनने वाली थीं तो उन्हें कोलकाता के नोलेन गुड़ संदेश खाने का मन होता रहता था।
आलिया ने खूब खाया संदेश
सुमन ने बताया, मुझे याद है सारी प्रेग्नेंसी भर आलिया गुड़ संदेश के लिए फोन करती रहती थीं जो कि कोलकाता के नोलेन गुड़ संद्श हैं। सारी प्रेग्नेंसीभर उन्हें ये सप्लाई किया गया। सिलेब किड्स और प्रेग्नेंसी की बात करें तो करीना कपूर पीछे कैसे छूट सकती हैं।