
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, लोकसभा उम्मीदवारों की सूची कभी भी आ सकती है। सभी संभावित प्रत्याशियों के बारे में विस्तार से केंद्रीय चुनाव समिति के साथ चर्चा हुई है। बहुत जल्दी प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति विचार करने के बाद घोषित करेगी। भाजपा जीतने वाले चेहरों को चुनाव में उतारेगी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी। दिल्ली से रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, कर हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत 4842 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को मिले हैं, इसका उपयोग छत्तीसगढ़ के विकास के लिए होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं।
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "कभी भी सूची आ सकती है। सभी संभावित प्रत्याशियों के बारे में विस्तार से केंद्रीय चुनाव समिति के साथ चर्चा हुई है। बहुत जल्दी प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति विचार करने के बाद घोषित करेगी। भाजपा जीतने वाले चेहरों… pic.twitter.com/T8AVve83cK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2024
जल्द जारी हो सकती है लोकसभा की टिकट :-
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी (सीईसी) की पहली बैठक दिल्ली में गुरुवार की देर रात भाजपा मुख्यालय में हुई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।