
रायपुर। कवर्धा में साधराम यादव हत्या की जांच NIA को सौंपी गयी है। मुख्यमंत्र विष्णुदेव साय ने जांच का ऐलान किया है। आज कवर्धा से साधराम यादव का परिवार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि साधराम यादव की किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी, वो गौसेवक के तौर पर अपना कार्य कर रहे थे, लेकिन उनकी हत्या जिस तरह से की गयी, वो साधारण घटना नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैराथन बैठक के बाद ये निर्णय लिया है। CM साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने साधराम के परिजनों से मिलकर चर्चा की। बता दें कि झीरम कांड के बाद छत्तीसगढ़ में ये दूसरा मामला है जिसकी जांच NIA करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने जांच की घोषणा करते हुए कहा कि ये हत्या नहीं, एक विचारधारा की हत्या है, इसलिए मामले की सूक्ष्मता से जांच जरूरी है। घटना की जांच के लिए NIA को सिफारिश की जायेगी। ताकि इस घटना के अन्य पहलू भी सामने आ सकें। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और धरमलाल कौशिक भी मौजूद थे.