
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर भाजपा विधायक दल की बैठक कल 4 फरवरी दोपहर 3:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। वहीं भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन आज शाम 5:00 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नारायणपुर और महासमुंद जिले के प्रवास पर है। यहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।