
Bank Holiday :- फरवरी (February 2024) की शुरुआत में महज एक दिन शेष बचा है. ऐसे में अगले महीने कई दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जारी कर दी है. इसके मुताबिक, 29 दिनों के महीने में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे.
RBI ने छुट्टियों की लिस्ट की अपलोड :-
केंद्रीय बैंक हर महीने की शुरुआत से पहले ही बैंक हॉलिडे की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी करता है और फरवरी में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे (Bank Holiday In February) की लिस्ट भी अपलोड कर दी गई है. अगले महीने पड़ने वाली इन 11 दिनों की छुट्टियों में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार का अवकाश भी शामिल है. यहां ध्यान रहे कि बैंकों में छुट्टियां विभिन्न राज्यों में अलग-अलग दिन हो सकती हैं. वहीं वसंत पंचमी और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर भी बैंक क्लोज रहेंगे.
तारीख | कारण | स्थान |
4 फरवरी | रविवार | सभी जगह |
10 फरवरी | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
11 फरवरी | रविवार | सभी जगह |
14 फरवरी | बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा | अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता |
18 फरवरी | रविवार | सभी जगह |
19 फरवरी | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती | बेलापुर, मुंबई, नागपुर |
20 फरवरी | स्टेट डे | ऐजावल, ईटानगर |
24 फरवरी | चौथा शनिवार | सभी जगह |
25 फरवरी | रविवार | सभी जगह |
26 फरवरी | नयोकम | ईटानगर |
आप आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकती है, या फिर आप (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) इस लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं.
ऑनलाइन निपटा सकते हैं बैंकिंग काम :-
बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. ये सुविधा हमेशा की 24×7 चालू रहती है. आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस जैसे काम आसानी से निपटा सकते हैं.