
रायपुर:- भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के दो विभूतियों का चयन पद्मश्री सम्मान के लिए किया है. जागेश्वर यादव और हेमचंद मांझी को पद्मश्री सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों को बधाई दी है. नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत छोटे डोंगर गांव तारभाठा के रहने वाले हेमचंद मांझी को वैद्यराज मांझी के नाम से अबूझमाड़ क्षेत्र में जाना जाता है. वे पारम्परिक आयुर्वेद से आदिवासियों का इलाज करते हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें भारत सरकार यह सम्मान देने जा रही. वहीं बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जागेश्वर यादव को भी पद्मश्री सम्मान मिलेगा.
आदिवासियों को बेहतर जिंदगी देने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जागेश्वर यादव ,अब पद्मश्री जागेश्वर यादव कहलायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जागेश्वर दादा को खुद फोन करके बताया कि उन्हें भारत सरकार द्वारा #पद्मश्री पुरस्कार मिला है और राष्ट्रपति जी से पुरस्कार लेने… pic.twitter.com/8cbvE0WfFm
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 25, 2024
जशपुर के रहने वाले बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके बधाई दी.
छत्तीसगढ़ के श्री जागेश्वर यादव और श्री हेमचंद मांझी को मिलेगा पद्मश्री सम्मान।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।#PadmaShree pic.twitter.com/HD4rEBdMrb— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 25, 2024
भारत सरकार द्वारा बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले श्री जागेश्वर यादव को मिलेगा पद्मश्री सम्मान।
जशपुर के रहने वाले #बिरहोर_के_भाई के नाम से प्रसिद्ध श्री #जागेश्वर_यादव को आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फोन करके बधाई दी।#Jageshwar_yadav pic.twitter.com/1psTzD3Coz— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 25, 2024