
अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों को काफी पसंद है। शो से ना सिर्फ सबको ज्ञान मिलता है बल्कि बिग बी उनके साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी डिस्कस करते हैं। हालांकि अब यह शो आपको नहीं देखने को मिलेगा। दरअसल, इस सीजन का एंड हो गया है और बिग बी ने सभी फैंस से विदाई ली है। वह अपने आंसू भी नहीं रोक पाए हैं।
क्या बोले बिग बी
बिग बी बोलते हैं, ‘देवी और सज्जनों अब हम जा रहे हैं और कल स ये मंच अब नहीं सजेगा। अपनों से यह क पाना कि कल से हम यहां नहीं आ पाएंगे, ना तो कहने की हिम्मत होती और ना ही कहने का मन होता है। मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए, इस मंच से आखिरी बार कने जा रहा हूं…शुभरात्री।’
फैन के निकले आंसू
प्रोमो में यह भी दिखता है कि दर्शकों में से एक महिला उठती हैं और कहती हैं कि ‘हम में से किसी ने भी भगवान को नहीं देखा है, लेकिन आज हम भगवान के सबसे लाडले को देख रहे हैं।’ बिग बी इस दौरान काफी इमोशनल दिखे। वहीं वहां मौजूद दर्शक भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
कौन बना इस सीजन करोड़पति
बता दें कि इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं 21 साल के जसकरण सिंह। वहीं इसी सीजन के किड्स स्पेशल एपिसोड में 12 साल के मयंक भी करोड़पति बने हैं। मयंक सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट रहे हैं जो शो के विनर बने।