
रायपुर। कांग्रेस पार्टी अपनी 138वीं वर्षगांठ पर ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस को 1 लाख 38 हजार रुपए डोनेट किया है। उन्होंने पार्टी को दिए इस दान की रसीद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले यह अभियान चलाया है। इस अभियान की शुरुआत के 48 घंटों में पार्टी को एक लाख 13 हजार लोगों ने डोनेट किया है। बता दे कि कांग्रेस की 138वीं वर्षगांठ पर पार्टी 138, 1380, 13,800 और 1,38,000 रुपये का चंदा ले रही हैै। पार्टी को सबसे ज्यादा 138 रुपये का ही चंदा मिला है। शुरुआत में सिर्फ 32 लोगों ने ही एक लाख 38 हजार का चंदा दिया है। इसके अलावा 626 लोगों ने 13 हजार 800 रुपये डोनेट किए है।