
पखांजूर। छत्तीसगढ़ में ढेड़ महीने धान खरीदी के बाद 50% खरीदी ही हो पाई पर सबसे बड़ी परेशानी अब सामने आने लगी है, किसानों के साथ-साथ उपार्जन केन्द्र प्रभारी समेत लैम्प्स प्रबंधक ढेड़ महीने में अब तक धान का परिवहन (उठाव)नहीं कर पाएं हैं जिससे केन्द्र में धान रखने की जगह नहीं है,जगह नहीं होने से किसान धान के टोकन हाथ में लिए और गाड़ी में धान लेकर केन्द्र के सामने खड़े सुबह से इंतजार में लगे हुए हैं। मामले में लगातार उच्च अधिकारी को शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते आज से धान की खरीदी बंद कर दी गई और जब तक परिवहन नहीं किया जाता तब कर खरीदी बंद रखने की निर्णय लिया गया। वहीं कम समय बचा हुआ है ऐसे में खरीदी बंद रही तो किसान अपना धान बेच नहीं पाएंगे। ढेड़ महीने में 50%खरीदी हुई तो बचे एक महीने में 50%खरीदी कर पाना संभव नहीं। जल्द धान का उठाव नहीं किया गया तो किसान का पूरा धान लेना मुश्किल लग रहा है।